SSC Stenographer Final Result 2018 Declared: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2018 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर अपना ग्रेड सी और ग्रेड डी का परिणाम चेक कर सकते हैं।

एसएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2018 के स्किल टेस्ट का आयोजन 18 मार्च 2020 को किया गया था। इस परीक्षा में एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए 1158 उम्मीदवारों को डाकुमेंट वेरीफिकेशन के लिए योग्य घोषित किया गया था। वहीं, एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए 2786 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था।
कुछ उम्मीदवारों से एक मास्टर पैसेज में एरर के संबंधित जानकारी प्राप्त होने के बाद आयोग की विधिवत जांच की गई और कार्रवाई की गई। आधिकारिक नोटिस में बताया गया, आयोग ने सभी योग्य उम्मीदवारों की स्क्रिप्ट्स की फिर से जांच की। इसके आधार पर 28 उम्मीदवारों के स्किल टेस्ट के परिणाम को संशोधित किया गया है। इन 28 उम्मीदवारों में से 19 उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पद के लिए योग्यता प्राप्त की है।
एसससी ने एसएससी ने परीक्षा की फाइनल रिजल्ट सूची को कई बार निरीक्षण करने के बाद अंतिम परिणाम लिस्ट कैटगरी वाइज जारी कर दी है। एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2018 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SSC Stenographer Grade C & D Exam 2018 Final Result



















