SSC CGL Tier 1 Admit Card 2021 Released: SSC ने जारी किया CGL 2021 Tier 1 का एडमिट कार्ड, ssc-cr.org पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2021 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने तीन क्षेत्रों के लिए कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश रीजन, सेंट्रल रीजन, नॉर्थ वेस्टर्न रीजन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवार ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2021

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 13-24 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे SSC की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट के पेज पर जाने और एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

SSC CGL Tier 1 परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाएं।
  • उसके बाद शीर्ष नेविगेशन बार पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • SSC की क्षेत्रीय वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें जिससे आपने आवेदन किया है।
  • SSC CGL Tier 1 Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यकतानुसार विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अपना SSC CGL Tier 1 Admit Card 2021 डाउनलोड करें और आगे की उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

मध्य प्रदेश क्षेत्र के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

सेंट्रल रीजन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

नॉर्थ वेस्टर्न रीजन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

Previous articleIndia assured of another medal after Ravi Kumar Dahiya beats Nurislam Sanayev of Kazakhstan in Men’s freestyle 57kg wrestling
Next articleIndian women go down fighting in Olympics semi-final, lose to Argentina 1-2; will face Great Britain for bronze medal