सोनिया गांधी फिर चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की नेता, पार्टी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

0

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार (1 जून) को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया। इससे पहले भी सोनिया यह भूमिका निभा रही थीं। संसद के केंद्रीय कक्ष में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया को नेता चुना गया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक नेता चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने देश के उन 12.13 करोड़ मतदाताओं का आभार प्रकट किया जिन्होंने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुने जाने के बाद पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर सोनिया गांधी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, “कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुने जाने पर श्रीमती सोनिया गांधी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सतत और योग्य मार्गदर्शन में कांग्रेस के तमाम सांसद जनता के मुद्दों को सदन के पटल पर रखने और संघर्ष करने में कामयाब होंगे।”

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और वोटर्स का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने संसदीय दल की बैठक में कहा कि आपमें से हरेक कांग्रेस सदस्य को यह याद रखना चाहिए कि आप संविधान के लिए लड़ रहे हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल गांधी के बयान के बारे में ट्वीट किया है।

Previous articleलोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के लिए कर्नाटक से आई खुशखबरी, निकाय चुनाव में जेडीएस और BJP को पीछे छोड़ जीतीं सबसे ज्यादा सीटें
Next articleचुनाव बाद अब आज से रसोई में खाना पकाना हुआ महंगा, बिना सब्सिडी और सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई बढोत्तरी