अभिनेत्री सोनम कपूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताया मूर्ख

0

हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मूर्ख कहा है। सोनम कपूर ने कहा है कि ट्रंप को भारत से कुछ सीख लेनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिकार के दौरान मारे गए हाथियों के अंग को अमेरिका आयात करने की अनुमति दे दी है। वहीं, ओबामा प्रशासन ने इस फैसले पर रोक लगा रखा था। ख़बर के मुताबिक, ट्रंप के इस फैसले पर वन्य जीव समूहों और कई गैर सरकारी संगठनों ने गंभीर चिंता जताई है और ट्रंप प्रशासन की निंदा की है।

इसी सिलसिले में शुक्रवार(9 मार्च) को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने ट्रंप को मूर्ख कहा है और उनकी आलोचना करते हुए ट्वीट कर लिखा कि, ‘भारत में शिकार अवैध है, ये एक ऐसी चीज है जो दुनिया हमसे सीख सकती है, ट्रंप मूर्ख हैं।’

सोनम ने यह ट्वीट एक ट्वीट के जवाब में लिखा है। बता दें कि, सोनम कपूर ने इस ट्वीट को अमेरिकी राष्ट्रपति को भी टैग किया है।

बता दें कि, सोनम कपूर मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी फिल्मों से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। इसके साथ ही वो फैन्स के ट्वीट्स का जवाब भी देते रहते हैं। ट्विटर के अलावा सोनम कपूर अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं।

Previous articleDo people expect me to wear a sari on a beach: Radhika Apte on being trolled for photo in bikini
Next articleModi government’s stunning confession: Convicted Khalistani terrorist travelled to India several times on valid visa since January 2017