तैमूर के पैदा होते ही नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया यूर्जस ने ऐसे उड़ाया जंग के इस्तीफे का मज़ाक

0

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग ने गुरुवार 22 दिसंबर सरकार को इस्तीफा सौंप दिया। जंग ने दिल्ली के लोगों को प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।

नजीब जंग और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मतभेद लंबे वक्त से सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने इस्तीफे में पीएम नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद भी दिया है।

कभी मध्यप्रदेश कैडर से आईएएस रहे नजीब जंग 2013 में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर बने थे। फिर 2009 से 2013 तक जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति रहे थे। इसके अलावा आईआईटी के बोर्ड के सदस्य भी रहे चुके हैं।

नजीब जंग के इस्तीफे को लेकर उप-राज्यपाल कार्यालय ने बयान जारी कर कहा गया है कि नजीब फिर से अपने ‘पहले प्यार’ शिक्षा के क्षेत्र में लौटेंगे। गौरतलब है कि उप-राज्यपाल बनने से पहले नजीब जंग जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति थे।

सोशल मीडिया पर नजीब जंग के इस्तीफे पर लोगों की हास्यपूर्ण प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। पढ़िए कुछ सोशल मीडिया रिएक्शन:

फेसबुक रिएक्शन: 

पणीणी आनंद: राहुल गांंधी ने आज ग़ालिब का शेर क्या पढ़ा नजीब जंग ने इस्तीफा दे दिया।

सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहे भी फैलाए जा रहीं हैं कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएल बस्सी अगले लेफ्टिनेंट गर्वनर हो सकते हैं।

कुबुल कुरैशी: आप को जंग से मिला चैन

Previous articleFormer Delhi Police chief BS Bassi in the race to replace Najeeb Jung
Next article“If Modi is as clean as Ganga, then he should get bribery allegations probed”