उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और महिला-बाल विकास और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक पुरानी और एक नई फोटो शेयर कर खुद अपने बढ़ते हुए वजन का मजाक उड़ाया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, इस दोनों तस्वीर में उनके साथ भाजपा नेता दर्शना जारदोश भी नजर आ रही हैं।
टीवी से राजनीति में आईं भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कर खुद अपने वजन को लेकर अपना ही मजाक उड़ाया है, जिसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी एक पुरानी और एक नई फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर कुछ साल पुरानी है, जिसमें दो भाजपा नेता दर्शना जारदोश से बात करती नजर आ रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर अभी कुछ दिनों पहले की है, जो दर्शना जारदोश ने मार्च में शेयर की थी। इसके बाद से स्मृति ईरानी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ‘क्या से क्या हो गया देखते देखते।’ इसके साथ ही उन्होंने दर्शना जारदोश को भी टैग किया है। दरअसल, इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने बढ़ते वजन को लेकर खुद का मजाक बनाया है। यूजर्स भाजपा मंत्री द्वारा खुद का मजाक बनाए जाने के बाद भी लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ करते रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘आप कमाल हो! अपने आप पर हंसने की आपकी क्षमता वास्तव में विशेष है। जो मुझे बहुत अच्छी लगती है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘बहुत सही।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “जैसी भी है आप, खुबसूरत हो आप।” बता दें कि, इसी तरह तमाम यूजर्स उनकी तारीफ कर रहें है।
गौरतलब है कि, अभी हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनावों में स्मृति ईरानी ने अमेठ जीतकर सबको चौंका दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में ही उन्हें हराकर स्मृति ईरानी ने इतिहास रच दिया। बता दें कि, स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर स्मृति ईरानी के 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो इंस्टाग्राम पर अक्सर पुरानी फोटो के साथ-साथ फनी मीम्स भी शेयर करती रहती हैं।