‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का 89 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। वह 26 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं और तभी से उनका इलाज मेरठ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शूटर दादी के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
निशानेबाज चंद्रो तोमर के 26 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद परिवार ने खुद उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। ट्विटर पेज पर लिखा गया था, ‘दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे- परिवार।’
दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉज़िटिव हैं और साँस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं । ईश्वर सबकी रक्षा करे – परिवार
— Dadi Chandro Tomar (@realshooterdadi) April 26, 2021
चंद्रो तोमर के संघर्षों की कहानी को बॉलीवुड ने फिल्म सांड की आंख में पिरोया था। इसके बाद शूटर दादी पूरी दुनिया में छा गई थीं। शूटर दादी चंद्रो तोमर उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने परिवार के साथ रहती थीं।
चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया, तब उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतीं। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।
An epitome of gender equality & champion of women’s rights Smt Chandro Tomar, known as ‘Shooter Dadi’ by her fans & admirers is no more.
The courage with which she challenged patriarchy & took up shooting as a sport will inspire generations to come.
Condolences to her family. pic.twitter.com/mhvOaGjAZI
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) April 30, 2021