अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया जूता, मुख्यमंत्री ने मोदी को कहा कायर

0

रविवार को एक आदमी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूते से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन यह हमला चूक गया।

जूता हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी की रैली में अरविंद केजरीवाल पर फैंका गया। जब केजरीवाल नोटबंदी के खिलाफ तिजौरी तोड़ भांडा फोड़ रैली को संबोधित कर कर रहे थे तब ये घटना हुई।

रिर्पोट के अनुसार, वो आदमी मीडिया सेक्शन के दूसरी तरफ बैठा हुआ था। जिसकी पहचान विवेक कुमार के रूप में की गई है।

इसके बाद केजरीवाल समर्थकों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। केजरीवाल समर्थकों ने उस युवक को वहीं रोक लिया और पिटाई कर दी।

हालांकि दिल्‍ली के सीएम को चोट नहीं लगी हैं और वे बच गए हैं। इस घटना को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा, ”मैंने कहा था मोदीजी कायर हैं। आज अपने चमचों से जूता फिंकवाया। मोदीजी, हम भी ये कर सकते हैं पर हमारे संस्कार/तहज़ीब हमें इजाज़त नहीं देते। आप चाहे जूता फिंकवाओ या CBI रेड कराओ, नोटबंदी घोटाले और सहारा बिरला रिश्वतख़ोरी का सच मैं बताता रहूंगा।”

Previous articlePak calls India’s bid to ban JeM chief Masood Azhar ‘politically motivated’
Next articleNew Lt Governor of Delhi makes Twitter debut, follows PM and President