‘धड़क’ के फर्स्ट लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स की सामने आई चौंकाने वाली प्रतिक्रिया, भाई-भतीजावाद को लेकर जाह्नवी कपूर-शाहिद के भाई और करण जौहर हुए ट्रोल

0

बॉलीवुड की दिग्गज और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द फिल्मों में डेब्यू करने जा रही है। जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म ‘धड़क’ की पहली तस्वीर सामने आई है। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें कहा गया है कि ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज होने जा रहा है। इस नए पोस्टर में जाह्नवी और ईशान एक दूसरे को रंग लगाते बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी।

ईशान खट्टर और जाह्नवी की आने वाली फिल्म धड़क का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें ईशान और जाह्नवी दोनों बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दोनों ने सफेद कलर की ड्रेस पहनी हुई है और ईशान जाह्नवी को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आ रही है। इस फिल्म को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों में खासा क्रेज देखा जा सकता है।

#DHADAK #momemtsofdhadak trailer releasing shortly!!! @janhvikapoor @ishaan95 @shashankkhaitan

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

इस फिल्म के साथ जाह्नवी का बॉलीवुड डेब्यू है और उनके साथ हैं शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर। ईशान की यह दूसरी फिल्म है। ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को प्रसिद्ध डायरेक्टर शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं और ये मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक है। ‘सैराट’ एक प्रेम कहानी है जिसे खूब पसंद किया गया है और ‘सैराट’ ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई थी।

बता दें मराठी फिल्म ‘सैराट’ की इस हिंदी रीमेक की शूटिंग अभी कुछ दिनों पहले ही खत्म हुई है। धड़क, नागार्जुन मंजुले की मराठी फिल्म सैराट का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसके राइट्स करण जौहर ने पहले ही ले लिए थे। उनकी धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है और शशांक खेतान फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया निर्देशन किया था।

नेपोटिज्म को लेकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

गौरतलब है कि करण जौहर को बॉलीवुड में युवा वर्ग के मूड के हिसाब की लव स्‍टोरीज का मास्‍टर माना जाता है। साथ ही वह स्‍टार किड्स को लॉन्‍च‍िंग पैड देने के लिए भी मशहूर हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स करण जौहर को नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को बढ़ावा देने के लिए निशाना साध रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को बढ़ावा देने के लिए करण जौहर हमेशा निशाने पर रहते हैं। इससे पहले उन्होंने आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे सितारों को लॉन्च किया है।

Previous articleVIDEO: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पीठ पर लेकर कराई बुजुर्ग शख्स को सड़क पार, वीडियो देख नम हो जाएगी आपकी आखें
Next articleVIDEO: मां के साथ मेला घूमने आई बच्ची के साथ शख्स ने की गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुई करतूत