शत्रुघ्न सिन्हा का तंज- मध्य प्रदेश में BJP तीन खेमों में बंटी; महाराज, नाराज और शिवराज

0

पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर तंज कसा है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में भाजपा में तीन खेमे है, महाराज, नाराज और शिवराज। बता दें कि, मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर अभी तक सीएम शिवराज सिंह चौहान कोई फैसला नहीं कर पाए हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा
फाइल फोटो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार (7 जुलाई) को ट्वीट कर मध्य प्रदेश के हालातों पर अपने ही अंदाज में बात कही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमों में बंट गई है। महाराज, नाराज और शिवराज।

बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनी। मंत्रिमंडल गठन में तीन माह से ज्यादा का वक्त लग गया और अब मंत्रियों को विभागों का वितरण करने के पहले पार्टी को भारी मशक्कत करना पड़ रही है। इसी घटनाक्रम से शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट को जोड़कर देखा जा रहा है।

 

बता दें कि, मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर अभी तक सीएम शिवराज सिंह चौहान कोई फैसला नहीं कर पाए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जोड़-तोड़ से शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में भाजपा की सरकार तो बन गई और मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो गया है, लेकिन पांच दिन के बाद भी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है।

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार का गुरुवार (2 जुलाई) को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरे विस्तार में 28 मंत्रियों को प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन 28 मंत्रियों ने शपथ ली है, उनमें 20 कैबिनेट और आठ राज्यमंत्री है। मंत्रिमंडल के 11 सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं जो करीब चार महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मौजूद रहे। राज्य मंत्रिमंडल में 28 सदस्यों के शपथ लेने से कुल मंत्रियों की संख्या 33 हो गई है। (इंपुट: आईएएनएस के साथ)

Previous articleKerala Gold Scam: Read all about mystery woman Swapna Suresh and her links with Chief Minister Pinarayi Vijayan and IT secretary S Shivashankar
Next articleभारत-चीन सीमा विवाद: गलवान में चीनी सैनिकों के पीछे हटने पर राहुल गांधी का निशाना, मोदी सरकार से पूछे 3 सवाल