पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजीटिव, ट्विटर पर दी जानकारी

0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि, पूर्व कप्तान अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे थे और अब वह खुद कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

शाहिद अफरीदी

अफरीदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं गुरुवार से बीमार महसूस कर रहा था, मेरे शरीर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। मैंने अपना टेस्ट कराया और दुर्भाग्य से मैं कोविड पॉजिटिव हूं। जल्द स्वस्थ होने के लिए आप लोगों की दुआओं की जरूरत है। इंशाअल्लाह!’

बता दें कि, इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के चपेट में हैं। अफरीदी के इस खुलासा के बाद फैन्स ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए नजर आ रहे हैं। खासकर पाकिस्तान के फैन्स ट्वीट कर उनके स्वास्थ के प्रति चिता जता रहे हैं।

हाल ही में अफरीदी तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने कश्मीर को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ गलत बयान दिया था जिसके बाद भारत में उनकी खूब आलोचना हुई थी। इसके बाद गौतम गंभीर, युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने उन्हें फटकार लगाई थी।

Previous articleराहुल गांधी ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Next article“Need prayers”: Former Pakistani cricketer Shahid Afridi tests positive for COVID-19