युवराज सिंह ने शेयर की ‘चिकना चमेला’ लुक की तस्वीर, सानिया मिर्जा ने कर दिया ट्रोल

0

भारत के 2011 विश्व कप में नायक रहे पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक क्लीन शेव किए हुए तस्वीर शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर पर टेनिस खिलाडी़ सानिया मिर्जा ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।

युवराज सिंह

युवराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने क्लीन शेव वाली लुक की एक तस्वीर की। इस लुक को उन्होंने ‘चिकना चमेला’ नाम दिया है। अपनी इस नई लुक पर उन्हेंने फैंस से राय जाननी चाही कि क्या उन्हें यह लुक कैरी करना चाहिए या फिर वापस अपनी बियर्ड लुक में लौट आएं।

युवराज ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘न्यू लुक… चिकना चमेला, या मुझे फिर से दाढ़ी बढ़ा लेनी चाहिए….।’ इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस तस्वीर में युवराज अपने इस ‘चिकना चमेला’ लुक के साथ हेडफोन और चश्मा लगाए दिख रहे हैं।

View this post on Instagram

New look ? chikna chamela !!??or should I bring back the beard ??

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on

सोशल मीडिया पर युवराज का यह नया पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस तस्वीर को जमकर पसंद कर रहे हैं और युवराज की नई लुक पर अपनी राय भी दे रहे हैं। लेकिन भारतीय टेनिस स्टार और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा का कमेंट थोड़ा हटकर रहा। सानिया मिर्जा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या तुम अपनी डबल चिन छुपने के लिए पाउट कर रहे हो जिसके बारे में हमने बात की थी? अपनी दाढ़ी वापस लाओ।”

बता दें कि, युवराज सिंह ने इसी साल 10 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। संन्यास का ऐलान करते हुए युवराज ने कहा था कि 25 साल तक 22 गज के यार्ड के अंदर व बाहर और लगभग 17 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद, मैंने आगे बढ़ने का फैसला किया है। इस खेल ने मुझे सिखाया कि कैसे लड़ना है, कैसे गिरना है, धूल फांकना है, फिर से उठना है और आगे बढ़ना है।

Previous articleफिल्म ‘शोले’ में कालिया का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता विजू खोटे का मुंबई में निधन
Next articleबिहार में भारी बारिश और बाढ़ से 29 लोगों की मौत, घरों और अस्पतालों में भरा पानी, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं