SAMS Odisha Plus 3 Second Merit list 2020: स्टूडेंट एकेडमिक मैनेजमेंट सिस्टम (एसईएमएस) ओडिशा ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर प्लस 3 सेकेंड मेरिट लिस्ट 2020 जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट दोपहर 3:30 बजे जारी की गई। जिन छात्रों ने SAMS ओडिशा प्लस 3 प्रवेश 2020 के लिए आवेदन किया है, वे सेकेंड मेरिट लिस्ट samsodisha.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
जिन छात्रों का सेकेंड मेरिट लिस्ट में जिनका चयन हो गया है, उन्हें 29 अक्टूबर 2020 तक अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और शुल्क भुगतान सहित सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए समयसीमा 29 अक्टूबर शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। बता दें कि, ओडिशा प्लस 3 प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट 28 सितंबर 2020 को जारी की गई थी।
SAMS Odisha Plus 3 Second Merit list 2020: यूं करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट samsodisha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Higher Education” सेक्शन में “Degree +3” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, उसके बाद “Second merit list” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको फिर से एक नए पेज पर लाया जाएगा, यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
- अब सेकेंड मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, इसे चेक कर लें।
- आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रूप से अपने पास रख लें।
ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा साझा किए गए जानकारी के अनुसार, कुल 2.11 लाख उम्मीदवारों ने SAMS ओडिशा पोर्टल के माध्यम से प्लस 3 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। 2020-21 सत्र के लिए, केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया में कुल 1,029 कॉलेज हिस्सा ले रहे हैं। प्लस 3 प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।