किसान आंदोलन: ‘रिपब्लिक भारत’ पर लाइव टीवी डिबेट के दौरान संबित पात्रा ने फोटो दिखा अरविंद केजरीवाल को बताया सबसे बड़ा नाटकबाज

0

मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसान पिछले एक महीने से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन को लगभग हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। वहीं, आंदोलकारी किसानों का समर्थन कर रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने निशाना साधा है।

रिपब्लिक भारत

अर्नब गोस्वामी के टीवी चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ के डिबेट शो ‘पूछता है भारत’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल को सबसे बड़ा नाटकबाज करार दिया। लाइव टीवी डिबेट के दौरान स्क्रीन पर केजरीवाल की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा, ये सबसे बड़े नाटकबाज हैं। मफलर पा के, खांसी खा के, झूठ बोलने में एक्सपर्ट… अरविंद केजरीवाल। इन सबसे बड़े नाटकबाज ने मेनिफेस्टो जारी किया था। वो खुद बड़े पैमाने पर उद्योग और निजी सहयोगी चाहते थे। अब अपनी जेब भरने के लिए किसानों की जेब काट रहे हैं।

भाजपा ने AAP प्रमुख पर आरोप लगाया है कि जब सरकार ने बिल के लिए गजट अधिसूचित किया था तब केजरीवाल सरकार ने इन बिलों को मंजूरी दे दी थी। मगर दिल्ली सरकार अब इन बिलों के विरोध में आवाज उठाने का नाटक कर रही है। डिबेट में संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कृषि बिलों को पढ़ने की बात बहुत दूर कांग्रेस नेता ने इन बिलों को देखा भी नहीं होगा। बकौल पात्रा आज राहुल गांधी छाती पीटकर रो रहे हैं। मैं चैलेंज के साथ कह सकता हूं उन्हें इन बिलों को पढ़ा नहीं है।

गौरतलब है कि, केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के अंदरूनी इलाकों से आए हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर 26 नवंबर से विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं। वे हरियाणा की सिंघु, टिकरी सीमा और उत्तर प्रदेश की गाजीपुर और चिल्ला सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों के इस आंदोलन को कई संगठनों और राजनितिक दलों का समर्थन मिल चुका है। किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के साथ-साथ अपनी सहयोगी पार्टियों के भी निशाने पर आ गई है।

Previous articleमलयाली फिल्म निर्देशक शानवास नारानिपुझा का दिल का दौरा पड़ने से 37 साल की उम्र में निधन
Next article“Mohan Bhagwat too will be declared terrorist if..”: Rahul Gandhi launches stunning attack on PM Modi with ‘incompetent man’ jibe