सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई रणजी टीम में क्यों दी गई जगह? भाई-भतीजावाद के आरोपों के बीच मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने बताई वजह

0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई की रणजी टीम में सेलेक्शन हुआ है। अर्जुन तेंदुलकर के इस चयन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भाई-भतीजावाद का आरोप लगा रहे है, जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने एक स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि टीम में उनका सेलेक्शन क्यों किया गया है।

अर्जुन तेंदुलकर
फाइल फोटो

दरअसल, जैसे ही अर्जुन तेंदुलकर के मुंबई रणजी टीम में शामिल होने की खबर सार्वजनिक हुई, प्रशंसकों ने इसपर एक बहस करना शुरू कर दिया कि क्या क्रिकेट भाई-भतीजावाद की घटना का शिकार हो रहा है। भाई-भतीजावाद के आरोपों के बीच मुंबई के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सलिल अंकोला ने अर्जुन तेंदुलकर के टीम में चयन के पीछे का कारण बताया।

सलिल अंकोला ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “अर्जुन (तेंदुलकर) अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और दुर्भाग्य से वो बीच में चोटिल हो गए थे, लेकिन उसके बाद उसने जो भी मैच खेले उसमें अच्छा प्रदर्शन किया। हमने मुंबई क्रिकेट के भविष्य को देखते हुए एक टीम चुनी है।”

सलिल अंकोला ने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे सीमर तुषार देशपांडे चोटिल हैं, लेकिन यह एक अच्छी टीम है। यह मिली-जुली टीम है, जहां हमने अंडर-19 के खिलाड़ियों को चुना है और कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो कुछ सालों से मुंबई टीम का हिस्सा रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर के कहा कि प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने पर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। जूनियर तेंदुलकर ने कहा, “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

मुंबई की टीम की कप्तानी सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ करेंगे। टीम के अन्य सदस्यों में यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे (विकेटकीपर), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, प्रशांत सोलंकी, शशांक अटारडे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बडियानी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्टन डायस और अर्जुन तेंदुलकर शामिल है।

बता दें कि मुंबई टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जनवरी से महाराष्ट्र के खिलाफ करेगी। इसके बाद वह कोलकाता में 20 जनवरी से दिल्ली का सामना करेगा।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous article“It has honestly hit me real hard!”: Nora Fatehi tests positive for COVID days after shooting for The Kapil Sharma Show
Next articleIndia beat South Africa by 113 runs in first Test