“चुनावों के वक्त पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी, क्या पार्टी इस तरह से चलती है?”, RJD नेता शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर हमला

0

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद महागठबंधन में शामिल दलों के बीच जारी तकरार सतह पर आ चुकी है। तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने राहुल गांधी के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, यहां चुनाव जोरों पर था और राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पर पिकनिक मना रहे थे। क्या पार्टी इस तरह से चलती है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कार्यशैली की वजह से भाजपा को मदद मिल रही है।

शिवानंद तिवारी

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा कि, बिहार में चुनाव के बीच राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के साथ पिकनिक मनाने चले गए। क्या पार्टी इस तरह से चलेगी? कांग्रेस पार्टी किस तरह से चलाई जा रही है इस पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं? शिवानंद तिवारी ने आगे कहा है कि, राहुल गांधी के रवैये से भाजपा को फायदा पहुंच रहा है।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महागठबंधन के लिए बाधा बन गई है। कांग्रेस ने बिहार चुनाव में 70 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन उनकी जीत के लिए 70 रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी बिहार में केवल तीन दिन के लिए आए। प्रियंका गांधी नहीं आईं क्योंकि वे बिहार से उतना परिचित नहीं थीं।

बता दें कि, बिहार चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी सिर्फ 19 सीटें ही जीतने में कामयाब हो पाई। नतीजों में राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और वाम दलों ने भी आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि, 243 सदस्यों वाली बिहार विधान सभा के चुनाव नतीजों में 75 सीटों के साथ राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि 74 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर रही है। नीतीश कुमार की पार्टी 43 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए को 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल हुआ है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 110 सीटें जीतने में कामयाब रहा है।

Previous articleIAS topper Tina Dabi’s muted Diwali unlike last year’s celebrations with Bollywood touch; weeks after being separated from husband following job transfers
Next articleबिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कपिल सिब्बल ने पार्टी नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल