विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में नए अभिनेताओं के नहीं पहुंचने पर भड़के ऋषि कपूर

0

बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना की मौत के बाद अभिनेता ऋषि कपूर बहुत दुखी हैं। देर शाम करीब 5 बजे उनके घर से शवयात्रा अंतिम संस्कार के लिए वर्ली शमशान घाट के लिए निकली, उनके अंतिम संस्कार के लिए राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां नजर आईं। जिसको लेकर ऋषि कपूर बॉलीवुड के नए अभिनेताओं से नाराज नजर आए।

उन्हें इस बात का दुख था कि विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में यंग जनरेशन का कोई भी कलाकार उन्हें आखिरी बार देखने के लिए नहीं आया। ऋषि कपूर ने गुरुवार (27 अप्रैल) की रात को अपना गुस्सा ट्विटर के जरिए जाहिर किया।

ऋषि कपूर ने कहा कि विनोद खन्ना के साथ काम करने के बावजूद आज की पीढ़ी का कोई भी कलाकार उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुआ, इस बात को उन्होंने बहुत शर्मनाक बताया।

उन्होंने कहा कि, नए स्टार्स को शर्म आनी चाहिए कि कोई भी विनोद खन्ना को अपनी श्रद्धांजलि देने नहीं आया। अगले ट्वीट में ऋषि कपूर ने कहा कि मुझे तैयार रहना चाहिए कि जब मैं मरूंगा तो कोई मुझे कंधा नहीं देगा।

आज के इन सितारों के इस बर्ताव से मैं बेहद गुस्से में हूं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि चमचे प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में सब नज़र आए थे लेकिन विनोद खन्ना की शव यात्रा में कोई भी पहुंचा।

बता दें कि, अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में गुरुवार (27 अप्रैल) को निधन हो गया है। विनोद खन्ना काफी दिनों से बीमार चल रहें थे। विनोद खन्ना ने मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना फिल्मों के अलावा राजनीति में भी सक्रिय थे। वह पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद थे।

खन्ना को बीते 31 मार्च को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद खन्ना का जन्म एक व्यापारिक परिवार में 6 अक्टूबर,1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना अपने फिल्मी सफर की शुरूआत 1968 मे आई फिल्म ‘मन का मीत’ से की थी, जिसमें उन्होने एक खलनायक की भूमिका निभाई थी।

Previous articleNoida flat owners meet Yogi, seek action against builders
Next articleयोगी इफेक्ट: शाकाहारी खाना देख दूल्हे ने शादी से किया इनकार, दुल्हन की किसी और से हुई शादी