दक्षिणपंथी हिंदुत्ववादी ब्रिगेड ने सैफ और करीना के नवजात बच्चे पर जताई मृत्यु की इच्छा

0

मशहूर बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान ने मुंबई में मंगलवार को बेटे को जन्म दिया ।जिसका नाम ‘तैमूर अली खान पटौदी।’ रखा।

सैफ और करीना ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम 20 दिसंबर 2016 को अपने बेटे तैमूर अली खान के जन्म की खुशखबरी बांटते हुए बेहद खुश हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम मीडिया का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने पिछल नौ माह में हमें समझा और हमारे साथ सहयोग किया।

करीना का यह पहला बच्चा है जबकि उनके पति सैफ अली खान के उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे सारा और इब्राहिम भी हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बॉलीवुड कपल और उनके फैंस के लिए खुशी का लम्हा था। लेकिन दक्षिणपंथी हिंदुत्ववादी समर्थक तेमूर नाम रखे जाने से सोशल मीडिया पर उत्तेजित हो उठे।

ये दक्षिणपंथी ब्रिगेड जिन्हें अक्सर पेड ट्रोल आर्मी भी कहा जाता है। सैफ और करीना के बच्चे को तैमूर नाम रखने पर उन्हें कड़ी आपत्ति हुई।

तैमूर नाम पर राइट विंग समर्थकों ने गहरी आपत्ति जताई कि तैमूर चौदहवी एवं पंद्रहवीं सदी में भारत में आक्रमण के दौरान हिंदुओं की हत्या करने वाला शासक था।

सोशल मीडिया पर सबसे पहले करीना और सैफ के बेटे के नाम तैमूर रखे जाने पर आरएसएस के पोस्टर बॉय कहे जाने जाने वाले पाकिस्तान मूल के लेखक तारिक फतेह ने लिखा।

सैफ-करीना ने अपने बच्चे का नाम उस पर रखा जिसने भारतीयों का नरसंहार किया। ‘आप या तो अनपढ़ हैं या अहंकारी जो बेटे का नाम तैमूर रखा है।’ एक ट्वीट में कहा गया कि ‘यह नई परंपरा है, बच्चों के नाम ओसामा व नादिर शाह भी रखे जाएंगे।’वहीं करन जौहर के ट्वीट पर भी तारिक फतेह ने पूछा कि आपको क्या हो गया है? आप सैफ-करीना के बेटे का नाम तैमूर रखने पर खुश हैं?

फतह, जो इतिहास के स्टूडेंट भी नहीं है। मुसलमानों को टारगेट करते हुए अपने नफरत भरे बयानों के लिए जाने जाते है। वो अक्सर खुद को सबूत के बिना अपने दावे को को दिखाने में असमर्थता के लिए शर्मिंदगी महसूस करते हैं।

फतह को हालांकि ट्विटर पर दक्षिणपंथी बिग्रेड का साथ मिल गया सैफ करीना के बेटे की निंदा करने में।

https://twitter.com/manithan34/status/811189864574042112

ये आलोचना जल्द ही दक्षिण पंथी समूह द्वारा मौत की इच्छा में बदल गई।

https://twitter.com/sunyl10/status/811315256190451712

https://twitter.com/Nisha__Hindu/status/811212026856882176

https://twitter.com/AankhiGM/status/811219701736968193?ref_src=twsrc%5Etfw

Previous articleराजनैतिक पार्टियां कर रही है काले धन को सफेद, 200 दलों पर चुनाव आयोग को शक, कार्रवाई के लिए CBDT को भेजी जाएगी डिटेल लिस्ट
Next articleIt’s nice to be back home: Priyanka Chopra