RBI Grade B Admit Card 2021 Released: RBI ग्रेड बी फेज-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, rbi.org.in पर जाकर करें डाउनलोड

0

RBI Grade B Admit Card 2021 Released: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने फेज 1 परीक्षा के लिए आरबीआई ग्रेड बी फेज-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने फेज 1 पेपर 1 परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि, इस भर्ती के लिए फेज-1 की परीक्षा 6 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी, 2021 तक लिए गए थे। इसके बाद फेड-1 की पेपर 2 व पेपर 3 परीक्षा 31 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। वहीं, फेज 2 परीक्षा 1 अप्रैल, 2021 से होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों पर 322 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जनवरी में निकाला था।

आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर अपॉर्चुनिटीज सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां ‘Admission Letters & other guidelines and information handouts for the Phase-I-Paper-I Examination for the post of Officers in Grade-B DR (DEPR/DSIM)-2021’ लिखा हो।
  • डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • अपना परीक्षा पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें, इसके बाद सुरक्षा उद्देश्य के लिए आवश्यक कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सबमिट टैब पर क्लिक करें और RBI Grade B Admit Card 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए RBI Grade B Admit Card 2021 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous articleVIDEO: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ‘शराब पार्टी’ के दौरान गोली चलने से 19 वर्षीय युवक की मौत, कैमरे में कैद हुई घटना
Next articleदिशा रवि की जमानत और दिल्ली के जज धर्मेंद्र राणा को लेकर दक्षिणपंथी ब्रिगेड का पाखंड आया सामने