दिल्ली: AAP विधायक महेंद्र गोयल पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

0

दिल्ली के रिठाला विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक महेंद्र गोयल पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाते हुए एक महिला ले एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने विधायक के खिलाफ प्रशांत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

महेंद्र गोयल

पीड़ित महिला के आरोपों के मुताबिक, रिठाला से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल ने उसके साथ दो साल पहले दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि AAP विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि गोयल उसे जानते हैं और यह घटना दो साल पहले हुई थी।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत विहार थाने दर्ज कराए गए मामले में सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि उसके भाई के खिलाफ भी शिकायत की गई है। पीड़िता के मुताबिक, करीब 2 साल पहले वह पेंशन के काम से विधायक के सेक्टर 13 रोहिणी स्थित अपार्टमेंट गई थी। उस वक्त विधायक घर पर अकेला था। यहीं उसने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को न बताने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।

पीड़िता के अनुसार इस साल 5 फरवरी को विधायक के भाई ईश्वर ने उसे कई बार अश्लील वीडियो व गंदे मैसेज भेजे, साथ ही अपने साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। वहीं इस मामले पर विधायक गोयल का कहना है कि यह पूरी तरह से फर्जी मामला है।

Previous articleअनिल अंबानी की कंपनी को गुजरात में एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मिला 648 करोड़ का प्रोजेक्ट
Next articleजम्मू कश्मीर: जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड धमाका, 18 लोग घायल