बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। कुछ दिन पहले ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है उन्होंने आज सुबह 4 बजे अपनी अंतिम सांसें ली।
कृष्णा ने राज कपूर से 1946 में शादी की थी। उनके तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा और रीमा कपूर जैन हैं। कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर है।
अभिनेत्री रवीना टंडन समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रवीना टंडन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पूरे कपूर परिवार को संवेदना, कृष्णा राज कपूर के साथ एक सदी का अंत हो गया। इश्वर आपको इस घड़ी का सामना करने की हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति दे।”
.???? Condolences to the entire Kapoor family. An era passes away,#KrishnaRajKapoor .God give you strength,and may the soul rest in peace. Om Shanti. @chintskap
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) October 1, 2018
इसके अलावा लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से दुखी हूं। एक सशक्त महिला, कपूर खानदान की बड़ी और एक बेहद अच्छी इंसान थीं के रूप में याद की जाएंगी।
Deeply saddened to learn the passing on of Krishna Raj Kapoor ji. A formidable woman, the Kapoor Khandaan anchor and an amazing human being. @chintskap @realnikhilnanda
— SUHEL SETH (@suhelseth) October 1, 2018
अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, ”श्रीमति कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से मैं दुखी हूं। वो सबसे प्रतिष्ठित और स्नेही महिलाओं में से एक थीं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। कपूर और नंदा परिवार के लिए मेरी संवेदना।”
Deeply saddened to learn about the sad demise of Smt. #KrishnaRajKapoorJi. She was one of the most dignified and affectionate ladies that I met. May her soul rest in peace. My condolences to the entire Kapoor and Nanda family. Om Shanti.? pic.twitter.com/G4IMSuFbZJ
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 1, 2018