VIDEO: पटना जा रहे राहुल गांधी की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, वापस लौटना पड़ा दिल्ली, देखें वीडियो

0

लोकसभा चुनाव के मद्देजनर तीन राज्यों में चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान के इंजन में अचानक खराबी आने की वजह से शुक्रवार (26 अप्रैल) को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि पटना आते वक्त हमारे फ्लाइट की इंजन में खराबी आ गई है। जिसके बाद हमें दिल्ली वापस लौटना पड़ा। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र में होने वाली रैली में आज लेट होगा। असुविधा के लिए क्षमा चाहता हूं। अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष आज तीन राज्यों में रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल सुबह साढ़े 10 बजे बिहार के समस्तीपुर में रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन अब फ्लाइट के इंजन में खराबी आने की वजह से उनके कार्यक्रम में लेट होगा। इसके अलावा राहुल ओडिशा में पौने दो बजे नरहरिपुर में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा राहुल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि इस बार देश में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को 91 सीटों पर हुआ था। अब चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को 71 सीटों पर होगा। सातवें और आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होगा और मतों की गिनती 23 मई को होगी।

Previous articleArmed forces veterans write to Reuters against their Indian partner ANI, raises questions on ANI’s political affiliations
Next articleSetback to Vivek Oberoi on Narendra Modi biopic, Supreme Court refuses to quash ban imposed by EC