दिल्ली की सीमाओं पर किसानों को रोकने के लिए नुकीले तार लगाने पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- “पुलों का निर्माण करें, दीवारों का नहीं”

0

मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए नुकीले और कीटले तार लगाए गए हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, सरकार को पुल बनाने चाहिए, दीवारें नहीं।

दिल्ली की सीमाओं

गौरतलब है कि, केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दो महीने से ज्यादा वक्त से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने ट्वीट में पुलिस द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “भारत सरकार, पुलों का निर्माण करें, दीवारों का नहीं!”

वहीं, प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर कर अपने ट्वीट में लिखा, “प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?”

गौरतलब है कि, केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को किसान संगठन और तेज करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन स्थलों को किले में तब्दील कर दिया। जवानों की तैनाती बढ़ाने के साथ-साथ बेरिकेड की संख्या भी बढ़ा दी गई है। लोगों को रोकने के लिए सड़क पर कंटीले तार लगाए गए हैं। सड़क पर परमानेंट बैरिकेड बनाने का मुख्य कारण किसानों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने से रोकना है।

Previous article“जेल की दीवारें आज़ाद आवाज़ों से ऊँची नहीं हो सकती हैं”: पत्रकार मनदीप पुनिया की गिरफ्तारी पर NDTV के एंकर रवीश कुमार का ‘जेलर साहब’ को पत्र
Next articleमहाराष्ट्र में स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी लापरवाही, पोलियो की दवा की जगह 12 बच्चों को पिला दिया हैंड सैनिटाइजर