राहुल गांधी ने UPSC को ‘यूनियन प्रचारक संघ कमीशन’ बताया, नए चेयरमैन की नियुक्ति पर उठाए सवाल

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने मनोज सोनी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का नया अध्यक्ष बनाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने यूपीएससी को नया नाम देते हुए इसे यूनियन प्रचारक संघ कमीशन करार दिया और कहा कि एक-एक कर संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है।

राहुल गांधी
फाइल फोटो

मनोज सोनी की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा, “यूनियन प्रचारक संघ कमीशन। भारत के संविधान को ध्वस्त किया जा रहा है, एक समय में एक संस्था।”

बता दें कि, मनोज सोनी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आरोप लग रहे हैं कि उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, जबकि यूपीएससी को एक तटस्थ निकाय होना चाहिए।

यूपीएससी आईएएस, सेना और अन्य सेवाओं सहित विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की भर्ती के लिए जिम्मेदार है। अतीत में, यूपीएससी अध्यक्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी रहे हैं।

सोनी गुजरात के वडोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के कुलपति थे। वह गुजरात में स्वामीनारायण संप्रदाय से जुड़े हुए हैं। सोनी मुंबई में जन्मे शिक्षाविद हैं। (इंपुट: IANS के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleजहांगीरपुरी हिंसा पर मशहूर टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने पीएम मोदी से पूछा सवाल
Next articleबोचहां उपचुनाव में हार के बाद बिहार NDA में फिर उठने लगी कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग