कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार को महंगाई और बेरोजगारी पर बुलडोजर चलाने की सलाह दी है।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है। सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। मगर भाजपा के बुलडोजर पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।”
महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है।
सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर bulldozer चलाना चाहिए।
मगर भाजपा के bulldozer पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 12, 2022
इससे पहले राहुल गांधी ने जेएनयू हिंसा और रामनवमी के मौके पर देश में अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसा को लेकर भी भाजपा को घेरा था।
उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘नफरत, हिंसा और बहिष्कार हमारे प्यारे देश को कमजोर कर रहे हैं। भाईचारे, शांति और सद्भाव की ईंटों से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए एक न्यायपूर्ण, समावेशी भारत को सुरक्षित करने के लिए एक साथ खड़े हों।’
बता दें कि, राहुल गांधी बेरोजगारी, महंगाई, हिंसा समेत तमाम मुद्दों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर हमला बोलते रहते हैं।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]