राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- ‘बेचेंद्र मोदी’ देश के PSUs को सूट-बूट वाले मित्रों के साथ बंदर बांट कर रहा है

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) का अपने ‘सूट-बूट वाले मित्रों’ के साथ मिलकर निजीकरण करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि वह सरकारी कर्मचारियों के साथ इसके विरोध में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

राहुल गांधी
फाइल फोटो: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीजों को बेचने वाले के संदर्भ में ‘बेचेंद्र मोदी’ बताया। उन्होंने कहा, “#BechendraModi देश के पीएसयू को सूट-बूट वाले मित्रों के साथ बंदरबांट कर रहे हैं, जिसे देश ने वर्षों की मेहनत से खड़ा किया है। ये लाखों पीएसयू कर्मचारियों के लिए अनिश्चितता और भय का समय है। मैं इस लूट के विरोध में उन सभी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री का माखौल उड़ाते हुए एक कार्टून भी संलग्न किया, जिसमें प्रधानमंत्री कर्ज में फंसे एयर इंडिया, बीपीसीएल व देश को बेचने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

बता दें कि, महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। जैसे जैसे फैसले की घड़ी नजदीक आ रही है हर तरह के तरकश के तीर चलाए जा रहे हैं। दोनों राज्य में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और वोटों की गिणती 24 अक्टूबर को होगी। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार हैं।

Previous articleटीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, पूर्व पत्नी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
Next articleमुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने की जस्टिस एस ए बोबडे को अगला CJI बनाने की सिफारिश