लोकसभा चुनाव: साढ़े तीन महीने में राहुल गांधी ने की 150 सभाएं और रोड शो, प्रियंका ने भी किया धुआंधार प्रचार

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के प्रचार अभियान का मोर्चा संभालते हुए करीब साढ़े तीन महीने की अवधि में करीब 150 जनसभाएं और रोड शो किए। इसके साथ ही उन्होंने आठ बार संवाददाता सम्मेलन किया और कई मीडिया समूहों को साक्षात्कार भी दिए।

राहुल गांधी
(PTI File)

पार्टी के मीडिया विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन फरवरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनसभा करने के साथ ही इस लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान का आगाज किया। इसके के बाद 17 मई को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जनसभा के साथ राहुल गांधी का प्रचार अभियान संपन्न हुआ।

करीब साढ़े तीन महीनों के धुआंधार चुनावी अभियान के दौरान गांधी ने आठ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने 17 मई को शाम कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन किया जो इस चुनावी अभियान में उनका आखिरी संवाददाता सम्मेलन था।

राहुल गांधी ने कई रोड शो भी किए जिनमें अमेठी और वायनाड में किए गए रोडशो प्रमुख हैं जहां से वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं। प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने देश के तकरीबन सभी क्षेत्रों का दौरा किया और कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उत्तर प्रदेश एवं देश के कई दूसरे हिस्सों में धुआंधार प्रचार किया। प्रियंका ने अमेठी, वायनाड, गाजियाबाद, फतेहपुर सीकरी, रोहतक और कुशीनगर सहित कई लोकसभा क्षेत्रों में रोडशो भी किए। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleबॉलीवुड अभिनेता ने बीजेपी उम्मीदवार पर कसा तंज, बोले- ‘लगता है कि EVM गायब करने का प्लान निरहुआ को पहले पता था’
Next articleजानिए क्यों, लोकसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले कन्हैया कुमार लोगों को क्यों दे रहे हैं अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन करने की सलाह