VIDEO: टीवी डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता ने राबड़ी देवी पर की अपमानजनक टिप्पणी, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया जोरदार पलटवार

1

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की अपमानजनक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि महिलाओं का अपमान करना भाजपा का संस्कार है। साथ ही उन्होंने भाजपा और संघ पर तंज कसते हुए दोनों को महिला विरोधी बताया हैं।

राबड़ी देवी
फाइल फोटो

गौरतलब है कि विधान परिषद में भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर अपने रसूख का इस्तेमाल कर लोदीपुर में मॉल बनाए जाने के राजद के आरोपों से मचे घमासान के बीच एक टीवी डिबेट में भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने राबड़ी देवी पर शुक्रवार को अपमानजनक टिप्पणी की थी। भाजपा प्रवक्ता ने राबड़ी देवी को अनपढ़ तक बोल दिया।

भाजपा प्रवक्ता पर पटलवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, “भाजपाईयों के संस्कार में ही गाली-गलौज है। महिलाओं का अपमान करने वाले इन बेशर्म संघियों को ज्ञात रहना चाहिए कि इनकी हाफ़-पैंट को फ़ुल-पैंट किसने करवाया था? संघी शुरू से ही महिला विरोधी रहे है। कभी चौबे तो कभी सुशील मोदी और उनके अमर्यादित चेले-चपाटे महिलाओं को गाली देते रहते है।”

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से लिखा, “डिबेट में BJP प्रवक्ता ने बिहार की पहली महिला CM के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है। अनपढ़ तक बोला है। भाजपाईयों के DNA में महिलाओं का अपमान करने के संस्कार है। ये लोग क्या अपनी माँ-बहन और बेटी को भी ऐसी ही भाषा से संबोधित करते है? सुशील मोदी & गैंग को इसपर माफ़ी माँगनी चाहिए।”

Previous articleबिहार का उत्तरी हिस्सा बारिश और बाढ़ से बेहाल, अब तक 127 की मौत 82 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
Next articleVideo of Indian family ‘caught stealing’ accessories from Indonesian hotel goes viral