पंजाब के फाजिल्का में घने कोहरे के कारण एक क्रूजर और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर में हुए हादसे के कारण 13 शिक्षकों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर गांव चांदमारी के निकट एक ट्रक और क्रूजर वाहन की आमने-सामने की टक्कर में मारे जाने वाले सभी लोग शिक्षक बताए जा रहे हैं वह सुबह अपने स्कूल जा रहे थे। वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। ये भयानक हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे का बताया जा रहा हैै।
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, हादसे में मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। अभी दो लोगों के गंभीर घायल होने की खबर है। मरने वालों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। सभी अबोहर से फाजिल्का हर रोज की तरह ड्यूटी देने जा रहे थे
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 7 की मौत अस्पताल में हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
Punjab: 13 people dead in a road accident in Fazilka due to fog
— ANI (@ANI) December 9, 2016
प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गए लोगों की सूची इस प्रकार से है।
1. सुखजीत घई- फाजिल्का
2. तेजिंदर कौर- राधा स्वामी कालोनी, फाजिल्का
3. शंकर लाल – फाजिल्का
4. सुखजीत सिंह – महावीर कॉलोनी फाजिल्का
5. आशीष कटारिया – कैलाश नगर फाजिल्का
6. संदीप – शेहतीरवाला फाजिल्का
7. नताशा पत्नी जैचंद- बल्लुआना
8. शीतल – कैलाश नगर, फाजिल्का
9. मनोहर लाल – अबोहर
10. बिंदिया- अबोहर
11. रामपाल- गांव कुलार, अबोहर
12. नजम- गांव किलियां वाली, अबोहर
13. संजीव कुमा- संत नगर अबोहर