कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कुछ परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “भाजपा सरकार को उप्र में ‘पेपर लीक पर चर्चा’ करनी चाहिए। पिछले साल 28 नवंबर को यूपी टीईटी पेपर लीक से लाखों युवाओं को आघात लगा था। एक्शन के नाम पर दिखावटी कदमों के अलावा कुछ नहीं हुआ। यूपी के युवा आजतक नहीं जान पाए कि यूपी सरकार के किस भ्रष्ट तंत्र ने पेपर लीक को अंजाम दिया?”
प्रियंका ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “नतीजतन, एक और पेपर लीक। इस बार भी सरकार दिखावटी कदमों के अलावा कुछ और नहीं कर रही है। पेपर लीक की खबर लिखने वाले पत्रकार को जेल भेजा जा रहा है। लेकिन, पेपर लीक करने वाला तंत्र सरकार में पैठ जमाए बैठा है। उस पर न कोई बुलडोजर चलता है, न कोई बदलाव आता है।”
…दिया?
नतीजतन, एक और पेपर लीक।
इस बार भी सरकार दिखावटी कदमों के अलावा कुछ और नहीं कर रही है। पेपर लीक की खबर लिखने वाले पत्रकार को जेल भेजा जा रहा है।
लेकिन, पेपर लीक करने वाला तंत्र सरकार में पैठ जमाए बैठा है। उस पर न कोई बुलडोजर चलता है, न कोई बदलाव आता है। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 1, 2022
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण में देशभर के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी के छात्रों से इसी संवाद को लेकर प्रियंका गांधी ने पेपर लीक के मसले पर सवाल उठाए।
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड की 12 वीं कक्षा की अंग्रेजी भाषा की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद बुधवार को आयोजित 24 जिलों में यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब ये परीक्षा 13 अप्रैल को सुबह आठ बजे से आयोजित की जाएगी। (इंपुट: IANS के साथ)
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]