एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बिना नाम लिए कानपुर में चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी दलों (एसपी, बीएसपी और कांग्रेस) की महिलाओं पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान स्मृति ईरानी ने सपा नेता अपर्णा यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने अर्पणा के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का वादा किया।
न्यूज18 इंडिया कि खबर के मुताबिक, स्मृति ने कहा जो यादव परिवार की बहू हैं, अखिलेश की भाभी हैं। उन्होंने अपने लिए वोट मांगने के लिए प्रदेश की राजधानी में परिवारों को आश्वस्त करना पड़ता है कि आप चिंता मत कीजिए मैं आपको भय से रहित, भ्रष्टाचार से रहित और आतंक से रहित विधानसभा में आपको दूंगी। ये अपने आप में इस बात का संकेत है कि स्वयं समाजवादी पार्टी के नेता ये जानते हैं। सपा के राज में भय, भ्रष्टाचार बढ़ा है।
वहीं आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले मायावती ने कहा था कि, अगर उनकी पार्टी चुनाव हार गई तो वो विपक्ष में बैठना मंजूर करेगा लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इस पर स्मृति ईरानी ने मायावती को सुर्खियां बटोरने का हथकंडा बताया है। स्मृति ईरानी ने यूपी चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो अमेठी नहीं जातीं क्योंकि वो जनता के सवालों का सामना नहीं करना चाहती हैं।