कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि तीनों ‘‘काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे’’ के लिए लाए गए हैं।

प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह द्वारा सेब के दाम घटाने से किसानों को परेशानी होने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्योंकि अगर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल के दाम व अन्य चीजें तय करने का अधिकार भाजपा के अरबपति मित्रों को दे दिया गया तो यही हाल होगा।’’
कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाता हुए अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘‘काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं।’’
किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं?
????क्योंकि अगर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल के दाम व अन्य चीजें तय करने का अधिकार भाजपा के अरबपति मित्रों को दे दिया गया तो यही हाल होगा।????
काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं। pic.twitter.com/UJsoPisFPW
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 28, 2021
प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब “ठीक ठाक” बताया जाता है। लेकिन, आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है? क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?’’
मुख्यमंत्री जी,
आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब "ठीक ठाक" बताया जाता है।
लेकिन, आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है?
क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं? pic.twitter.com/f8RWWpIX9y
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 28, 2021