प्रियंका चोपड़ा को एमी अवॉर्ड नाइट में गलत नाम एनाउंस कर बुलाया गया, सोशल मीडिया यूजर्स ने जताया रोष

0

रविवार को प्रियंका चोपड़ा 69वें प्राइम टाइम एमी अवार्ड्स समारोह में रीज विदरस्पून, निकोल किडमैन, शैलेन वूडली और मैट बोमर जैसी शख्सियतों के साथ प्रस्तुतकर्ता के रूप में नजर आई। प्रियंका ने जैसे ही एंट्री की वैसे ही दर्शक उन्हें देखते ही रह गए।प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर बलमेन की काफी खूबसूरत गाउन पहन रेड कारपेट पर उतरीं थी।

इस अवॉर्ड नाइट में प्रियंका बतौर प्रजेंटर शिरकत कर रही थी। प्रियंका अभिनेता एंथनी एंडरसन के साथ साझेदारी कर रही थी, लेकिन जब इस काम के लिए प्रियंका को बुलाया जाना था तब एनाउंसर ने प्रियंका के नाम का गलत उच्चारण कर दिया। दुनिया भर के प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीटर पर अपने गुस्से का इजहार किया।

जिस समय प्रियंका चोपड़ा को कार्यक्रम के संचालन की बागडोर देने के लिए मंच पर बुलाया गया तब एनाउंसर ने उन्हें प्रियंका चोपा कहकर बुलाया था। यह दूसरी बार था जब प्रियंका पुरस्कार इस तरह के बड़े समारोह में अवार्ड दे रही थी।व्हाइट रंग की इस पंखों वाले आउटफिट में प्रियंका की खूबसूरत लग रही थी।

2017 एमी पुरस्कार का आयोजन कैलिफोर्निया में डाउनटाउन लॉस एंजिलिस के माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में आयोजित किया गया।ट्वीटर पर प्रियंका के प्रशंसकों ने कुछ इस तरह से अपनी नाराजगी जाहिर की।

https://twitter.com/ofumaofuma/status/909564249667751936

आपको बता दे कि इससे पूर्व टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने सिक्किम को उग्रवाद से परेशान राज्य कह दिया था इसके बाद सोशल साइट पर उनके खिलाफ नाराजगी दिखने लगी थी।

सोशल मीडिया पर भारी फजीहत के बाद प्रियंका चोपड़ा की मदर ने आगे आकर इस सारे मामले पर प्रियंका के ट्वीट की वजह से माफी मांगते हुए अपना बयान दिया था।

Previous articleपंचतत्व में विलीन हुए मार्शल अर्जन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Next articleVIDEO: BJP सांसद का बड़ा बयान, अगर सरकार चाहे तो अभी मायावती को जेल में डाल दे, लेकिन नरेन्द्र मोदी नहीं चाहते कि मायावती जेल जाएं