प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का हुआ रोका, देखिए सेरेमनी की पहली तस्वीरें

0

बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपने अभिनय और हुस्न का जलवा बिखेरने वाली देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के रोके की पहली तस्वीर सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं है। बता दें निक जोनास प्रियंका चोपड़ा के घर मुंबई आए हुए हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से निक जोनस के साथ अपने रिश्तों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी हुईं थी। प्रियंका-निक के रोके के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है। बता दें कि गुरुवार रात को ही निक जोनस अपने पैरंट्स के साथ मुंबई पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक का शनिवार(18 अगस्त) की सुबह रोका हुआ, जिसमें दोनों का परिवार मौजूद था। रोके के बाद शाम को सगाई की खास पार्टी रखी जाएगी जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के पहुंचने की उम्मीद है।

प्रियंका और निक की एक बेहतरीन तस्वीर भी सामने आई है. इस तस्वीर के पीछे देखें तो N P लिखा हुआ है। तस्वीर में दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। जहां प्रियंका पीले सूट में नजर आ रही हैं वहीं निक सफेद रंग के कुर्ता पजामा में पहली बार ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका के चेहरे की मुस्कुराहट सबके दिलों को छू रही है। वहीं निक का चेहरा पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहे हैं मगर वो प्रियंका को प्यार की नजरों से देख रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ को भी छोड़ दिया है और इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी को ही बताया जा रहा था।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछले कुछ महीनों से लगातार एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। निक जोनास पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा के साथ मुंबई विजिट पर थे, जहां उन्होंने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से एक होटल में मुलाकात भी की थी।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मुंबई में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में भी निक जोनास के साथ पहुंची थीं। हालांकि दोनों को काफी समय से एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते देखा जाता रहा है।

Previous articleProfessor in Bihar’s Motihari thrashed for sharing Facebook post critical of Atal Bihari Vajpayee
Next articleकांग्रेस पार्टी की मांग है कि केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाएः रणदीप सुरजेवाला