प्रियंका चोपड़ा के लिए साल 2016 सौगातो का साल रहा रहा बॉलिवुड में नाम के साथ- साथ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को मिली हॉलिवुड में एंट्री और वहां भी प्रियंका को मिली खूब प्रशंसा। सिलसिला लगातार जारी है प्रियंका रोज़ हॉलिवुड की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में पहली बार हिस्सा ले रहीं प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर बेहद आकषर्क और सुंदर सुनहरे रंग के बड़े गले वाले गाउन में नजर आईं। प्रियंका का यह खूबसूरत सुनहरा गाउन राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था जिस पर हाथ से कशीदाकारी की गई थी।
प्रियंका को ग्लोब्स अवॉर्ड में प्रेजेंटर के तौर पर बुलाया गया। अमेरिकन टेलीविजन सीरीज ‘क्वांटिको’ की वजह से प्रियंका हॉलीवुड में जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं।
The bad guys do have all the fun. Representing #Baywatch at the #GoldenGlobes! pic.twitter.com/DltGl6eiW9
— PRIYANKA (@priyankachopra) January 9, 2017



















