प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार (9 दिसंबर) को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। आपको बता दें कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज यानी रविवार (8 दिसंबर) को जन्मदिन है। सोनिया गांधी का जन्म 1946 में इटली के लुसियाना में हुआ था। वह रविवार को 72 साल की हो गईं।
(PTI File Photo)पीएम मोदी ने ट्वीट किया , “श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” वहीं राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सोनिया गांधी के जन्मदिन को लेकर खुशी की लहर है। दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए हैं।
Best wishes to Smt. Sonia Gandhi Ji on her birthday. I pray for her long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2018
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी रविवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि बनर्जी आज दोपहर नयी दिल्ली जाने वाली हैं जहां वह शाम को सोनिया गांधी से मिल सकती हैं।
My best wishes on your birthday Sonia Gandhi Ji. I pray for your long life and happiness in all you do
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 9, 2018
बनर्जी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए दीर्घायु तथा प्रसन्नता की कामना की। बनर्जी दिल्ली में अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत राजग का विरोध करने वाले नेताओं से प्रस्तावित संयुक्त मोर्चे पर बात करने के लिए संभवत: मिल सकती हैं।
Birthday Wishes to our respected leader Smt Sonia Gandhi ji. Your dignified presence Madam, has been a source of inspiration – your sacrifices, a lesson in selflessness. May the almighty bless you with a long & healthy life !#HappyBirthdaySoniaGandhi pic.twitter.com/gj1NTRT1we
— Raj Babbar (@RajBabbarMP) December 9, 2018
सोनिया गांधी का जन्म 1946 में हुआ था। वह 1998 से 2017 तक पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही हैं। 2017 में उनके बेटे राहुल ने यह पद ग्रहण किया। इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मुलाकात हुई। वर्ष 1968 में दोनों ने शादी कर ली। राजीव गांधी की हत्या के सात साल बाद उन्होंने पार्टी प्रमुख का पद संभाला।
Birthday greetings to Smt. Sonia Gandhi. She is always a strength to the party & guided all of us at difficult times. Her sacrifice for the welfare of our country & party shall always be remembered. Wishing her good health & happiness.#HappyBirthdaySoniaGandhi pic.twitter.com/FLEWJcOfTb
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) December 9, 2018
Birthday greetings to Smt. Sonia Gandhi. She is always a strength to the party & guided all of us at difficult times. Her sacrifice for the welfare of our country & party shall always be remembered. Wishing her good health & happiness.#HappyBirthdaySoniaGandhi pic.twitter.com/FLEWJcOfTb
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) December 9, 2018
My best wishes to you Smt Sonia Gandhi Ji on your birthday. May you have a healthy and prosperous life and may you continue to guide us all with your leadership for many more years to come. #HappyBirthdaySoniaGandhi pic.twitter.com/Cx2JkKehnF
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) December 9, 2018