आज (25 दिसंबर) पाकिस्तानी के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक 25 दिसंबर 2015 में नवाज शरीफ के जन्मदिन के अवसर पर उनके घर लाहौर जा पहुंचे थे। पीएम मोदी ने उस वक्त भारत-पाकिस्तान सहित पूरे विश्व को चौंका दिया था। पीएम मोदी अफगानिस्तान से लौटते वक्त अचानक नवाज शरीफ से मिलने पाकिस्तान पहुंच गए थे।
File Photo: AFPपीएम मोदी की यह यात्रा दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोरी थी। कहा तो यह भी जाता है कि दोनों नेताओं की मुलाकात में उद्योगपति सज्जन जिंदल ने बड़ा रोल निभाया था। हालांकि दोनों की इस ऐतिहासिक मुलाकात के बावजूद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में लगातार खटास बढ़ती नजर आ रही है।
पाकिस्तान में इस साल पनामा पेपर मामले को लेकर नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के साथ राजनीतिक हालात नाजुक बने रहे। साथ ही इस मुलाकात के बाद भारत-पाकिस्तान संबंध और खराब हो गए। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई, क्योंकि दोनों ने ही इसे प्राथमिकता नहीं दी।
File Photo: AFP2016 में पाकिस्तानी आतंकी समूहों द्वारा भारत में किए गए हमले और भारत द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल हमले करने के साथ दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए। अप्रैल में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिए जाने से यह संबंध और बिगड़ गए।
सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की मुलाकात को याद कर अपने-अपने अंदाज में ले रहे हैं मजे
Has PM Modi wished his BFF, former PM Nawaz Sharif on the occasion of his birthday today? The nation remembers PM Modi’s unscheduled stop to participate in the celebration in 2015. pic.twitter.com/CKtbOEaP5R
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) December 25, 2017
Only two short years ago, Modi was in Lahore on this day.
How time flies…and how the Chameleon changes his colours! pic.twitter.com/mel577iKYx
— Sanjiv Bhatt (IPS) (@sanjivbhatt) December 24, 2017
#NawazSharif must be missing his best buddy today on his birthday. #surprise#surprise pic.twitter.com/eFL956oGqk
— H (@Hramblings) December 25, 2017
https://twitter.com/RealQueenSimren/status/945015737617281025
आज से दो साल पहले आज ही के देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्मदिन मनाने पाकिस्तान पहुंच गए थे ! "बिना बुलाये, बिना बताए"
पठानकोट और उड़ी को भूलकर देश की जनता के लिए सेलिब्रेट करना तो बनता है !
मोदी जी तो भगवान है कुछ भी कर सकते है ! pic.twitter.com/SVY9YLDhKR— Vickram Swami (@vickramswami) December 24, 2017
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर #AtalBihariVajpayee को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
मोदी जी परम मित्र नवाज शरीफ को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे देते या पाकिस्तान जाकर शुभकामनाएं देने का इरादा है
— अंकित अग्रवाल (@Ankit2800) December 25, 2017
और जो साहेब पाकिस्तान गए थे नवाज़ शरीफ़ के जन्मदिन पर बिरयानी और केक खाने बिना बुलाए ???? उनका क्या करोगे??????? pic.twitter.com/4CYZ7Mz7i5
— Dr.Ashish Yadav (@dr_yadavashish) December 25, 2017
@narendramodi को कोई चिंता नहीं आपके बेटों की उन्हें नवाज सरीफ का जन्मदिन मनाना है बस#देश_के_शहीद#मोदी_नवाज_प्रेम@priyankac19 @bishnoikuldeep @OfficeOfRG @INCIndia @NayakRagini @awasthis @manakgupta @anjanaomkashyap @ravishndtv pic.twitter.com/3O11O0tKeR
— Kuldeep yadav (@kuldeepyadav093) December 25, 2017
विधि का विधान देखिये..
1. आज अटल का जन्मदिन है..
2. आज जिन्नाह का जन्मदिन है..
3. आज नवाज़ का जन्मदिन है..
प्यार देखिये इनलोगो का : नवाज़ के घर गये अटल और मोदी और जिन्नाह की मजार पर गये अडवाणी…लाशो के ढेर पर ये प्यार फले फुले बस..
प्यार बना रहे इंशाअल्लाह ???
— Meenakshi Maurya (@JNU_Meenakshi) December 25, 2017
और जो रात को 12 बजे बिना देश की जनता को बताए नवाज शरीफ की बेटी के जन्मदिन पर पाकिस्तान जा कर बिरयानी खा कर आया था, उसके बारे में कुछ ज्ञान नही बाटेंगे।??
— Parvez Alam (@ParvezA15079679) December 25, 2017
बेहद खास है आज का दिन
सोमवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस का पर्व पूरे विश्व में बड़े हर्षोल्लाष के साथ मनाया जा रहा है। रविवार रात के 11:30 बजे प्रभु यीशु के जन्म का स्वागत प्रार्थना कर किया गया। यह पर्व ईसाई धर्म के भगवान ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन एक-दूसरे को उपहार देने की परंपरा होती है।
पूरी दुनिया में इस त्योहार को 25 दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन जर्मनी में 24 दिसंबर को ही इससे जुडे समारोह शुरू हो जाते हैं। इस पर्व को पूरी दुनिया में एक धार्मिक और पारंपरिक पर्व के रुप में सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा भी आज (25 दिसंबर) का दिन कई मायनों में बेहद खास है।
दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भी 25 दिसंबर को अपना 93वां जन्मदिन मना रहे हैं। वाजपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखन से लोकसभा सदस्य चुने गये। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं।
वहीं एक और भारत रत्न व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय का भी जन्मदिन है। महामना के नाम से मशहूर पं. मदन मोहन मालवीय की हिंदू धर्म के सिद्धांतों में अगाध श्रद्धा थी। राष्ट्रवाद उनमें कूट-कूट कर भरा था। शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्य और देशभक्ति को हमेशा याद किया जाता है।