राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की कई दिग्गज नेताओं ने नौसेना दिवस के मौके पर बुधवार (4 दिसंबर) को सभी नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, ‘‘नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों और जवानों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, हमारे व्यापारी मार्गों को सुरक्षित करने और आपातकाल में नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए आपकी प्रतिबद्धता पर राष्ट्र को गर्व है। आप ऐसे ही जल क्षेत्र में राज करते रहें। जय हिंद।’’
On Navy Day, my good wishes to all officers and men and women of the Indian Navy.
Nation is proud of your commitment in protecting our maritime frontiers, securing our trade routes, and providing assistance in times of civil emergencies.
May you ever rule the waters. Jai Hind!
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 4, 2019
उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैनिकों, अधिकारियों, उनके परिजनों और भूतपूर्व नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आप देश की सागर सीमाओं और सागर संपदा के सजग प्रहरी हैं।’’ आंतरिक विपत्ति के समय भी राहत कार्यों में नौसेना के उल्लेखनीय योगदान का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, ‘‘आपदा के समय में भी राहत और पुनर्वास कार्य में आपकी भूमिका सराहनीय रही है। आपकी राष्ट्र निष्ठा प्रेरणा का स्रोत है।’’
I convey my warm greetings and best wishes to #Navy personnel and their families on #NavyDay2019 Day. I join the nation in saluting their patriotism, valor, and commitment. pic.twitter.com/uZnc2r6eBW
— Vice President of India (@VPSecretariat) December 4, 2019
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नौसेना दिवस के मौके पर हमारे बहादुर जवानों को सलाम। उनकी बहुमूल्य सेवा और बलिदान ने हमारे राष्ट्र को मजबूत और सुरक्षित बनाया है।’’
On Navy Day, we salute our courageous navy personnel. Their valuable service and sacrifice have made our nation stronger and safer. pic.twitter.com/AVe6rMIZkF
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2019
रक्षा मंत्री सिंह ने ट्विटर पर लिखे अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई देता हूं। राष्ट्र को भारतीय नौसेना पर अटूट विश्वास और गर्व है। यह भारत की समुद्री शक्ति की प्रतीक है। हम उनके अदम्य साहस और वीरता को सलाम करते हैं।’’
On the Navy Day, I convey my best wishes and greetings to all the @indiannavy personnel and their families.
The nation has unwavering faith and pride in the Indian Navy. It is the manifestation of India’s maritime power. We salute their indomitable courage and valour.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 4, 2019
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी नौसेना दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा, ‘‘अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देश को सुरक्षित बनाने वाले सभी नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। नौसेना पर हमें नाज़ है।’’
उल्लेखनीय है कि, चार दिसंबर 1971 में ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के दौरान पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को नष्ट करने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में हर चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। ताकि देश में भारतीय सेना की उपलब्धियों और वीर सैनिकों की भूमिका को पहचाना जा सके।