प्ले स्कूल में 10 महीने की बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

0

नवी मुंबई के खारघर स्थित एक प्ले स्कूल में दस महीने की छोटी बच्ची अमानवीय तरीके से पटक-पटक कर मारने की एक सीसीटीवी सामने आई है। इस छोटी बच्ची को इसी की आया ज़मीन पर पटक-पटक कर मार रही है।

इस प्ले स्कूल को प्रियंका निकम नामक महिला चलाती है तथा आरोपी आया का नाम अफसाना नासिर शेख बताया गया है। इस प्ले स्कूल में इंजीनियर रजत और उनकी पत्नी रुचिता ने डाला था। एक दिन जब वह घर लौटी तो बहुत रो रही थी। मां-बाप ने जब चैक किया तो इस 10 महीने की छोटी बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे।

फौरन बच्ची अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसे सिर में अंदरूनी तौर पर चोट आई हैं.। प्ले स्कूल वालों ने बताया कि खेलते वक्त चोट लगी है लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने पर आया की दरिन्दगी सामने आई।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, फुटेज में दिखाई गई तस्वीरें दिल दहला देने वाली थीं। इसमें आरोपी 10 महीने की मासूम बच्ची की पहले हाथ से पिटाई करती है और जब वह रोने लगती है तो उसे उठा कर पटक देती है।

इसके बाद भी जब बच्ची चुप नहीं होती है तो दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए आया बच्ची को बुरी तरह उठा-उठा कर पटकती है। वीडियो में डे केयर के बाकी चार बच्चे डर से चुपचाप लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

बच्ची की पिटाई के आरोप में प्ले स्कूल की आया अफसाना नासिर शेख और मालकिन प्रियंका निकम को गिरफ्तार कर लिया गया था. गुरुवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अफसाना को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए प्रियंका को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

Previous articleSahara/Birla bribery case: SC asks petitioner to bring relevant documents
Next articlePM Modi ‘spreading lies’ on demonetisation: Mamata Banerjee