पाकिस्तानी गायक अदनान समी को मिल सकती है भारतीय नागरिकता

0

मशहूर पाकिस्तानी गायक अदनान समी को भारतीय नागरिकता मिल सकती है। करीब डेढ़ दशक भारत में बिताने के बाद समी ने अपना घर भारत को बताया है। इसका समर्थन भारत के अर्टानी जनरल ने भी किया है।

दरअसल अगस्त महीने में पाकिस्तान द्वारा समी के पासपोर्ट को नवीनीकरण करने से मना किए जाने के बाद से वे भारत में रह रहे हैं। इस सन्दर्भ में वे भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मानवीय आधार पर भारत में रहने देने की इजाजत मांगी थी।

मुलाकात के बाद कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और योगदान को देखते हुए गृह मंत्रालय ने भी उन्हे नागरिकता दिए जाने का पूरा मन बना लिया है।

भारतीय संविधान की नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 6 के तहत समी को भारत की नागरिकता दी जा सकती है क्योंकि भारत में रहते हुए उनके 15 वर्ष हो गए हैं।

लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर समी को नागरिकता दिए जाने को लेकर तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं।

यह सवाल हो भी क्यों न जब हाल ही में पाकिस्तानी होने के कारण मुंबई में शिवसैनिकों ने गुलाम अली का कांसर्ट कैंसिल करवा दिया था और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शिद महमूद कसूरी की किताब को लोकार्पण करने को लेकर सुध्रींद्र कुलकर्णी का मुँह पर काला रंग डाला गया था ।

इसके साथ ही कई लोग तसलीमा नसरीन को भी भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

Previous articleGangsters mock Punjab govt’s claim, update Facebook page from inside prison
Next articleRestrictions on Muharram procession in parts of Srinagar