अंग्रेजी के डिक्शनरी में ‘मोदीलाई’ नामक शब्द शामिल होने के राहुल गांधी के दावे पर ऑक्सफोर्ड ने दिया जवाब

0

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण 19 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ ‘नया’ लेकर आए हैं और इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि इंग्लिश डिक्शनरी (शब्दकोश) में एक नया शब्द मोदीलाई (Modilie) आया है।

file photo- @INCIndia

 

राहुल ने दावा किया कि इसका मतलब लगातार आदतन झूठ बोलना होता है। इसे बिना नाम लिए उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज माना जा रहा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्क्रीन शाॅट शेयर किया है। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अंग्रेजी के डिक्शनरी में ‘मोदीलाई’ नामक शब्द जुड़ गया है।

हालांकि, राहुल गांधी द्वारा इंग्लिश डिक्शनरी में ‘Modilie’ शब्द के शामिल होने का दावा गलत निकला है। प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने खुद ट्वीट कर इसका खंडन किया है। ऑक्सफोर्ड ने राहुल को जवाब देते हुए ट्वीट में लिखा, ‘हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि फोटो में जो एंट्री Modilie दिखाई गई है वह फर्जी है। यह हमारी यानी ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी में शामिल नहीं है।’

jराहुल ने ट्वीट कर लिखा था, ‘‘अंग्रेजी डिक्शनरी में नया शब्द शामिल हुआ है। इससे जुड़ा स्नैपशॉट शेयर कर रहा हूं।’’ गांधी ने ‘मोदीलाई’ नामक जिस शब्द का उल्लेख किया उससे जुड़े स्नैपशॉट में इसके कई अर्थ भी बताए गए हैं। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, ‘इंग्लिश डिक्शनरी में एक नया शब्द आया है। उस एंट्री की तस्वीर नीचे दी गई है।’ नीचे दी गई तस्वीर में Modilie लिखा हुआ था। जिसका मतलब ‘लगातार सच से छेड़छाड़’, ‘आदतन झूठ बोलना’ आदि बताया गया था।

तस्वीर में डिक्शनरी के साइड में कांग्रेस का प्रचार करता विज्ञापन भी दिख रहा है, जिसमें राहुल गांधी की तस्वीर छपी हुई है। हालांकि, जब डिक्शनरी में हमने यह शब्द खोजने की कोशिश की तो वहां ऐसा कुछ नहीं था। बता दें कि सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल को शुरू हुआ था और 19 मई को समाप्त होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

जेटली पर भी ऐसे ही साध चुके हैं निशाना

बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर ऐसा ही हमला किया था। तब राहुल ने राफेल, मेहुल चौकसी आदि मुद्दों पर उनपर ‘Jaitlie’ लिखकर तंज कसा था। राहुल ने अपने इस ट्वीट में वित्त मंत्री की टाइटल को जेटली (Jaitley) के उनके नाम की स्पेलिंग बदलते हुए उसे Jaitlie (जेटलाइ) यानी ‘जेट झूठ’ लिखा था। हालांकि, तब उन्होंने इसके डिक्शनरी में शामिल होने का दावा नहीं किया था।

 

 

Previous articleपहले नाथूराम गोड़से को बताया देशभक्त, फिर BJP को शर्मिंदा करने के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने माफी मांगी
Next articleसड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे RSS प्रमुख मोहन भागवत! गाय को बचाने के चक्कर में पलट गई काफिले की कार, एक सुरक्षाकर्मी घायल