सऊदी अरब ने गैर-मुस्लिम एशियाई प्रवासी को अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने का आदेश दिया

0

सऊदी अरब प्रशासन ने एक नागरिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है जिस पर एक गैर-मुस्लिम एशियाई प्रवासी से अपशब्द कहने और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए जोर डालने का आरोप है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस होने के बाद प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।

सऊदी अरब

सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक प्रवासी व्यक्ति दिखाई दे रहा है जिसे कोई अरबी-भाषी व्यक्ति इस्लाम नहीं अपनाने, रोजा नहीं रखने के कारण अपशब्द कह रहा है और उसका अपमान कर रहा है। इस वीडियो क्लिप में अपशब्द कहने वाला व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा है। लोक अभियोजन से जुड़े एक निगरानी केंद्र ने वीडियो की जांच की।

जिसके बाद लोक अभियोजन विभाग के आधिकारिक सूत्र ने कहा कि इस वीडिया में दिखाया गया कि ‘‘एशियाई प्रवासी को इस्लाम धर्म अपनाने के नाम पर निवासी उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है।’’ सूत्र ने कहा, ‘‘लोक अभियोजन (विभाग) ने अपमान करने वाले नागरिक की गिरफ्तारी का आदेश दिया।’’

बता दे कि, पिछले कुछ समय से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं कि, जिसमें गैर अरब लोगों द्वारा इस्लाम पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर उन्हें नौकरी से निकाला गया और उन पर कार्रवाई भी की गई। यह खबर सामने आने के बाद भारत में कार्यकर्ता राहुल ईस्वर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज भी कसा है। राहुल का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleकेंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क बढ़ाया
Next articleआरोग्य सेतु एप को लेकर फ्रांसीसी हैकर ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा- ’90 मिलियन भारतीयों की गोपनीयता दांव पर है’