ओपी सिंह होंगे उत्तर प्रदेश के नए DGP, आज रिटायर हो रहे सुलखान सिंह की लेंगे जगह

0

केंद्र में डीजी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पद पर तैनात ओमप्रकाश सिंह (ओपी सिंह) उत्तर प्रदेश पुलिस के नए महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह आज रिटायर हो रहे सुलखान सिंह की जगह लेंगे। नए डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (डीजीपी) ओपी सिंह 1 जनवरी, 2018 को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

FILE PHOTO: CISF के फेसबुक वॉल से

ओपी सिंह के अलावा कई अन्य नामों की चर्चा थी। जिनमें प्रवीण सिंह, शिव कुमार शुक्ला, भावेश कुमार सिंह और रजनीकांत मिश्रा भी पंक्ति में थे। लेकिन 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया है। गौरतलब है‌ कि प्रदेश के वर्तमान डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है।

यूपी के मुख्य सचिव राजीव कुमार, प्रधान सचिव गृह और मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों पर राज्य सरकार ने भारत सरकार से ओम प्रकाश सिंह की सेवाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।सरकार को ऐसे डीजीपी की तलाश थी जो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को संपन्न करा सके। सरकार के हिसाब से ओपी सिंह कसौटी पर खरा उतरते हैं।

वर्तमान में ओपी सिंह ने सीआईएसएफ के डीजी के पद पर तैनात है। बता दें कि सीआईएसएफ के पास देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक और परमाणु प्रतिष्ठानों, नागरिक हवाई अड्डों व मेट्रो की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। ओपी सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 1983 बैच अधिकारी हैं, जो राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक के रूप में सेवा कर रहे थे।

सिंह का कार्यकाल जनवरी 2020 तक है। वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सजाया जाने वाले वर्तमान में एकमात्र डीजी रैंक के अधिकारी, एनडीआरएफ में कुछ बेहतरीन मानक संचालन प्रक्रियाओं की शुरुआत करने के लिए श्रेय दिया गया है और बड़े पैमाने के दौरान मैदान पर अपने लोगों का नेतृत्व किया है।

ओपी सिंह मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। वह अल्मोड़ा, खीरी, बुलंदशहर, लखनऊ, इलाहाबाद, मुरादाबाद में बतौर एसएसपी काम कर चुके हैं। ओपी सिंह 3 बार लखनऊ के एसएसपी रह चुके हैं। आजमगढ़ और मुरादाबाद के डीआईजी व मेरठ जोन के आईजी भी रह चुके हैं।

 

 

 

 

Previous articleVIDEO: जानिए क्यों, CM योगी आदित्यनाथ के काफिले के आगे कूदा यह युवक
Next articleआज रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से नहीं निकल पाएंगे आप