सात फरवरी को नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी का सामान समेत नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका को भी बरामद कर लिया है।
दरअसल, कालकाजी इलाके में बने अरावली अपार्टमेंट में रह सात फरवरी को सत्यार्थी के घर में चोरों ने दूसरे समान के साथ चोर नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका भी ले गए थे। जब चोरी की घटना हुई थी तब सत्यार्थी और उनकी पत्नी नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका गए हुए थे। बता दें कि, उन्होंने कुछ दिन पहले हि चोरों से अपील करते हुए कहा था कि उनके अवार्ड लौटा दिए जाएं।
ख़बरों के मुताबिक, नोबेल पुरस्कार मिलने के बाद कैलाश ने ओरिजनल पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में जमा कर दिया था। उनका कहना था कि वह इसे देश के नाम समर्पित कर रहे हैं। जबकि अवार्ड में मिली रेप्लिका वह अपने घर ले आए थे।
आपको बता दें कि, चोरों ने इनके घर का ताला तोड़कर जूलरी और दूसरी महंगी वस्तुओं सहित नोबेल प्राइज की रेप्लिका भी चुरा ली।