24 घंटे के अंदर महागठबंधन छोड़कर बीजेपी के साथ बिहार में सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार(8 अगस्त) को एक विवादित बयान दें दिया है। उन्होंने भाजपा के एक समारोह में उनके साथ ‘भारत माता की जय’ का नारा न लगाने वाले मीडियाकर्मियों को ‘पाकिस्तान का समर्थक’ करार दे दिया।
File Photo: APमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह ने राज्य की नई सरकार में शामिल भाजपा के 12 मंत्रियों के सम्मान में हुए संकल्प सम्मेलन में लोगों से कहा कि वे उनके साथ ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाएं।लेकिन, जब कार्यक्रम में मौजूद मीडियाकर्मियों ने यह नारा नहीं लगाया तो उन्होंने कहा कि, “आप पहले भारत माता की संतान हैं, पत्रकार बाद में हैं।
अगर आप मेरे साथ जोर से भारत माता की जय का नारा नहीं लगाते तो क्या आप पाकिस्तान माता के समर्थक हैं?” बता दें कि, विनोद कुमार खदान एवं भू-गर्भीय मामलों के मंत्री है और वो बीजेपी के नेता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले समारोह शुरू होने पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष और हाजीपुर के सांसद नित्यानंद राय ने भी कहा था कि मस्जिद और चर्च से अजान और घंटी के बजाय ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ की आवाज आनी चाहिए।
जब उन्हें उनका बयान विवादित लगा तो उस पर बाद में उन्होंने यू-टर्न लेते हुए मीडिया से कहा कि, “मैंने कहा था कि मस्जिद और चर्च से भारत माता की जय और वंदे मातरम् की आवाज आनी चाहिए। मेरा मतलब यह नहीं था कि यह अजान और घंटी की जगह पर आनी चाहिए।”
देखिए वीडियो:
https://youtu.be/kRSXmmkSyHw