NEET PG Registration 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर NEET PG 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2022 तक है। NEET PG 2022 के लिए आवेदकों के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए और इंटर्नशिप का एक साल पूरा होना चाहिए।
वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, परीक्षा 12 मार्च 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी और इसके लिए 7 मार्च को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वहीं, परिणाम 27 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- उसके बाद नीट पीजी टैब पर क्लिक करें ।
- स्क्रीन पर NEET PG 2022 एप्लीकेशन लिंक वाली विंडो दिखाई देगी।
- लिंक पर क्लिक करें और मांगे गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
- अपने पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- मांगी गई जानकारी और आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
- भविष्य में आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]