दिल्ली के लेफ्टिनेंट गर्वनर नजीब जंग ने गुरुवार को सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जंग ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने कार्यकाल में दिए गए सहयोग और सहायता के लिए शुक्रिया अदा किया है।
जंग ने दिल्ली के लोगों को भी प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। खासतर से दिल्ली में लगे एक साल के लिए राषट्रपति शासन के दौरान लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
जंग ने दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शुक्रिया अदा किया। लम्बें समय से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनके मतभेद चल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जनता के कारण ही इस दौरान दिल्ली के प्रशासन को सुचारू रूप से चलाया जा सका। जंग की अब शिक्षा के क्षेत्र में जाने की बात कही है।
FLASH: Delhi Lt Governor Najeeb Jung submits his resignation to the Government of India.
— ANI (@ANI) December 22, 2016