शुक्रवार से नगर निगम कर्मचारी बैठेंगे हड़ताल पर

0

दिल्ली में शुक्रवार से तीनों नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। अपनी 17 मांगों को लेकर करीब 1 लाख कर्मचारी कल हड़ताल करेंगे।

इन 17 मागों में सैलरी, एरियर, कैशलेश मेडिकल सुविधा, प्रमोशन, वर्दी जैसी मांगे शामिल हैं। इन सभी मांगों पर कर्मचारी कार्यवाही चाहते हैं, जो यदि पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी कल से हड़ताल करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस मसले का समाधान निकालने के लिए दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को नियुक्त किया है।

जिसके बाद संदीप कुमार ने शुक्रवार को 1 बजे तीनों निगमों के कमिश्नर के साथ बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक कल सुबह से ही हड़ताल शुरू हो जाएगी लेकिन कब तक चलेगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले यह सभी कर्मचारी 15 जुलाई से सिविक सेंटर पर मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे।

Previous articlePakistan promises action against LeT; Kashmir figures in joint statement
Next articleHope love wins over forces hell-bent on trying to divide our country: President Mukherjee