एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘महाभारत’ के टाइटल सॉन्ग गाते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो में आसपास कुछ लोग खड़े हैं जो बड़े चाव से मुस्लिम बुजुर्ग का गीत सुन रहे हैं। इस वीडियो को कई नामी हस्तियों ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ के टाइटल सॉन्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मुस्लिम बुजुर्ग इस गीत में अपनी आवाज दे रहे है। वीडियो में आसपास कुछ लोग खड़े हैं जो बड़े चाव से गीत सुनते हैं। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने ट्विटर पर ‘स्टीरियोटाइप्स तोड़ते हुए’ कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया है।
सीरियल में ‘अथ श्री महाभारत कथा…’ से शुरू होने वाले इस गीत को महेन्द्र कपूर ने आवाज दी थी। कई लोगों ने मुस्लिम बुजुर्ग के वीडियो को ‘विविधता में एकता’, ‘धार्मिक सीमाओं से ऊपर उठने’ का प्रतीक बताया है। गीत के बीच में एक जगह शंख बजता है, यह बुजुर्ग उस जगह पर शांत हो जाते हैं।
कुरैशी के ट्वीट कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने शेयर किया है। दिग्विजय ने लिखा, ‘वेल डन मौलाना साहब! आपने प्रभावित किया।’ सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने बुजुर्ग के साफ लहजे और खूबसूरत आवाज की तारीफ की है।
I agree. Well done Maulana Saheb. Impressed. https://t.co/D5oUEBApap
— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 20, 2021
एक यूजर ने लिखा, “किसी भी व्यक्ति के प्यार और जज़्बातों को कोई भी राजनीतिक दल नहीँ बाँट सकते हैं। शुक्रिया सर बहुत सुंदर तरीके से आपने गाया है। आप प्रतिभाशाली हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपने भारतीय संस्कृति की गरिमा बढ़ा दी… नमन है आपको।” इसी तरह तमाम लोग इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।