मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

0

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

File photo

नोटिस के पीछे जो कारण बताया जा रहा है उसमें कहा गया है कि बृहस्पतिवार की शाम को अखिलेश द्वारा 235 उम्मीदवारों की सूची जारी करने की वजह से मुलायम सिंह बेहद नाराज थेे। विशेषज्ञों का मानना है कि अखिलेश के इस कदम से समाजवादी पार्टी टूटने के कागार पर आ गई है। बताया गया कि इसके पीछे अनुशासनहीन मुख्य कारण बताया जा रहा है।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) गुरुवार को दो फाड़ होने के नजदीक पहुंच गई, जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के बाद अपनी तरफ से 235 उम्मीदवारों की एक समानान्तर फेहरिस्त जारी कर दी थी। हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बारे में केाई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन सोशल मीडिया पर यह पूरी सूची मौजूद है।

इस सूची में उन सभी मंत्रियों के नाम शामिल हैं, जिनके नाम कल घोषित सूची में टिकट काटे गए थे। सूची में ज्यादातर नाम अखिलेश के प्रतिद्वंद्वी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी लोगों के थे।

 

Previous articleMulayam Singh Yadav issues show cause notice to son Akhilesh
Next articleShiv Sena to file complaint against Goa Archbishop with EC